Petrol-Diesel Price Today: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में कटौती होती है, तो कुछ जगहों पर दाम बढ़ जाते हैं।
सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने रविवार, 2 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।
हर रोज सुबह 6 बजे ये रेट अपडेट किए जाते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के लेटेस्ट फ्यूल प्राइस (Latest Fuel Price) जरूर जान लें। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम कितना है।
यह भी पढ़ें:
इन शहरों में इतना हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम
- दिल्ली (Delhi) – पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
- मुंबई (Mumbai) – पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
- कोलकाता (Kolkata) – पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर
- चेन्नई (Chennai) – पेट्रोल ₹100.76, डीजल ₹92.35 प्रति लीटर
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
लखनऊ | 94.73 | 87.86 |
हैदराबाद | 107.41 | 95.65 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
जयपुर | 104.91 | 90.21 |
पटना | 105.60 | 92.43 |
घर बैठे SMS से जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
अगर आप इंडियन ऑयल (Indian Oil) के ग्राहक हैं, तो अपने मोबाइल से RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें।
BPCL (Bharat Petroleum) के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर ताजा कीमतें जान सकते हैं।
इस आसान प्रक्रिया से आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत (New Fuel Prices) का अपडेट तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।