Holiday Ban: छत्तीसगढ़ में अधिकारी और कर्मचारियों को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। सरकार की ओर से सुशासन तिहार 2025 के चलते 31 मई तक सभी छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
यानी अब कोई भी सरकारी कर्मचारी इस अवधि में अवकाश नहीं ले सकेगा। यह आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है, जो पूरे जिले में लागू होगा। छुट्टियों पर लगे इस प्रतिबंध ने कर्मचारियों के बीच खलबली मचा दी है।
कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, कलेक्टर का सख्त आदेश
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब 31 मई 2025 तक अवकाश (Leave Ban) का लाभ नहीं मिल सकेगा।
जिले के कलेक्टर ने सुशासन तिहार (Good Governance Festival) के मद्देनज़र यह सख्त कदम उठाया है। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में हलचल शुरू हो गई है।
आदेश में क्या कहा गया है?
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह साफ कहा गया है कि जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश (Government Employee Leave) पर 31 मई तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल ने इस आदेश को सभी विभाग प्रमुखों तक पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें:
गर्मी की छुट्टियां रद्द! सरकारी आदेश जारी, जानिए छुट्टी में भी क्यों खुलेंगे स्कूल!
किन हालातों में मिलेगी छुट्टी?
हालांकि, कुछ खास स्थितियों में अवकाश की अनुमति मिल सकती है। इसके लिए प्रथम व द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (Chief Executive Officer) से स्वीकृति लेनी होगी।
लेकिन अंतिम मंजूरी कलेक्टर सरगुजा के पास ही होगी। वहीं, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की छुट्टी का निर्णय उनके विभाग प्रमुख ले सकेंगे।
सुशासन तिहार की तैयारी है मुख्य कारण
दरअसल, सुशासन तिहार 2025 (Sushasan Tihar 2025) के तहत लोगों की समस्याओं और मांगों से संबंधित पत्र सरकार को सौंपे जा रहे हैं। कई आवेदन व्यक्तिगत लाभ से संबंधित हैं, जिन पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रशासन ने यह अवकाश प्रतिबंध (Holiday Ban Order) लागू किया है।